फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से उद्योग-धंधे भी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण न हो पाने की वजह से सिर्फ राहगीरों और वाहन चालकों को ही परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है बल्कि जिले के उद्योग को भी नुकसान हो रहा है। उद्यमियों का कहना है कि क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से उद्योगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। अगर ओवरब्रिज बन जाए तो औद्योगिक गतिविधियों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

---
हुलासनगरा में ओवरब्रिज न बनने से कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अक्सर क्रॉसिंग पर जाम में माल लेकर आ रहा ट्रक फंसने पर चालक को दूसरा रास्ता पकड़ना मजबूूरी होता है। ऐसी स्थिति मेें ट्रांसपोर्टर अपना भाड़ा भी बढ़ा देते हैं। जिसका भुगतान उद्यमी की जेब से जाता है।
- अभिनव ओमर, उद्यमी
----
उद्यमियों को उत्पादन करने के लिए कच्चा माल बाहर से ही मंगाना पड़ता है। फिर चाहे वह कोई भी उद्योग हो। बाहर से माल ट्रांसपोर्ट से ही आता है। ऐसे में रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने से समय के साथ ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनना जरूरी है।
विज्ञापन

- अनुज गुप्ता, उद्यमी
----
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की जरूरत हैं। इसका निर्माण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। इससे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। ओवरब्रिज न होने से उद्योग भी प्रभावित होते हैं, जोकि विकास की धुरी हैं।
- शुभम कपूर, उद्यमी
-----
मैंने गृहमंत्री से दो बार मुलाकात की और दोनों ही बार हुलासनगरा क्रॉसिंग की वजह से शाहजहांपुर इंडस्ट्रीज पर पड़ने वाले प्रभाव से अवगत कराया। उन्होंने रेलवे द्वारा ओवरब्रिज बनने में तकनीकी समस्या आने की जानकारी दी और प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

- अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईआईए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें