फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग : ओवरब्रिज न बनने के कारण जाम से जूझ रहे क्षेत्र के किसान

विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग की हुलासनगरा क्रासिंग पर जाम के कारण शाहजहांपुर की ओर से जाने वा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न होने से लगने वाले जाम की चपेट में क्षेत्र के किसान भी आते हैं। खेती-किसानी से जुड़े कामों के लिए किसानों को बरेली की तरफ जाना होता है, लेकिन बीच में जाम में फंसने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों का कहना है कि पिछले 11 सालों से ओवरब्रिज बनने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन पता नहीं ये जाम की मुसीबत कब खत्म होगी।
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगभग रोजाना ही घंटों जाम की स्थिति रहती है। बसपा सरकार में सन् 2010 में जाम से निपटने के लिए क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण की कवायद शुरू हुई थी। 11 साल बीतने के बावजूद अब तक ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका है। रोजाना घंटों जाम में फंसने से हर वर्ग परेशान होता है। मीरानपुर कटरा और तिलहर क्षेत्र में रहने वाले किसानों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
खेती का माल बरेली की तरफ ले जाने पर जाम और हाईवे पर गड्ढों के कारण कई बार ट्रैक्टर ट्राली खराब हो जाती है। सब्जी आदि बेचने के लिए जाने वाले किसानों का घंटों समय केवल क्रॉसिंग में फंसकर बर्बाद हो जाता है। कई बार इतना विलंब हो जाता है कि मंडी का समय निकल चुका होता है। किसानों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने का इंतजार करने का धैर्य अब टूटने लगा है। तीन सरकार बदल चुकीं लेकिन समस्या का निराकरण नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की वजह से पचौमी चीनी मिल पर गन्ना बेचने जाने वाले किसानों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। कई बार भारी वाहनों के कारण ट्रैक्टर ट्राली निकालने में पसीने छूट जाते हैं। ओवरब्रिज का निर्माण पता नहीं सरकार कब करा सकेगी।
घनेंद्र गंगवार, तहवरगंज
धान के सीजन में धान की मंडी बरेली के नरियावल, देवचरा जाना होता है। तब हुलासनगरा के जाम से बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां से लोड ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने में बहुत दिक्कत होती है। जाम से जल्द से जल्द निजात दिलाया जाना बहुत जरूरी है।
सूर्यप्रताप सिंह, बाबूपुर बुजुर्ग गांव
हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के जाम में कंबाइन फंसने के डर से रेलवे क्रॉसिंग के उस तरफ गांवों में फसलों की कटाई करने नहीं जा पाते। फाटक के जाम से निजात को ठोस उपाय होना अति आवश्यक है। लोग बहुत सालों से ओवरब्रिज बनने का इंतजार कर रहे हैं।
सतवंत सिंह, रमापुर उत्तरी गांव
मेरे खेत नेशनल हाईवे के निकट ही हैं। कई बार हुलासनगरा फाटक का जाम उनके खेत तक आ जाता है। इसकी वजह से ट्रैक्टर ट्राली निकालने में काफी दिक्कत होती है। बरेली जाने के लिए हुलासनगरा क्रॉसिंग से ही गुजरना होता है। ऐसे में जाम की दिक्कत से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

राजेंद्र गंगवार, मोहल्ला बिल्लीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें