फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठेरिया समाज के ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान व बीडीसी मेंबरों को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
कठेरिया समाज के ब्लाक प्रमुख, प्रधान व बीडीसी मेंबरों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री सुरेश कुम? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कठेरिया समाज कल्याण समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान व बीडीसी को सम्मानित किया गया। लोदीपुर स्थित लॉन में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कार्यक्रम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि वह समाज के बच्चों को शिक्षित बनाने में हरसंभव मदद करेंगे।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया और प्रदेश महामंत्री राजेश सिंह कठेरिया ने छात्रों की शिक्षा दीक्षा व रोजगार के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कठेरिया समाज के ब्लॉक प्रमुख, 18 प्रधान व 15 बीडीसी मेंबर को सम्मानित किया।
इस मौके पर समिति के प्रदेश संरक्षक केएल कठेरिया, सभा अध्यक्ष वीरपाल कठेरिया, जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद कठेरिया, जिला महामंत्री अरुण कठेरिया, रामसरन कठेरिया, शिव सिंह कठेरिया, रामनाथ कठेरिया, ललित कठेरिया, सत्यपाल कठेरिया, अभिषेक सिंह कठेरिया, सरजू राना, संतराम कठेरिया, आरआर बंसल, मुन्ना कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें