फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिलावटखोरी के 19 मामलों पर 14 लाख से अधिक रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम प्रशासन कोर्ट ने मिलावटखोरी के 19 मामलों में 14 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें सबसे अधिक दूध में मिलावट करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने कांट क्षेत्र के गांव हसनपुर रसकूपा निवासी प्रदीप कुमार पर 30 हजार रुपये, रोजा क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर में मुस्कान डेयरी फर्म के प्रोपराइटर नौबत सिंह यादव पर 35 हजार रुपये का एक और 40 हजार का रुपये का दूसरा जुर्माना लगाया है।
खुटार क्षेत्र के मैसर्स महाकाल मिल्क सेंटर के प्रोपराइटर अश्वनी कुमार पर एक लाख 30 हजार रुपये, सदर बाजार क्षेत्र में लाल इमली चौराहा स्थित जनता डेयरी के प्रोपराइटर रईस पर 30 हजार रुपये, आरसी मिशन क्षेत्र के गांव बिजलापुर निवासी मुकेश कुमार पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भौती निवासी मुनीश शर्मा पर 70 हजार रुपये, रोजा क्षेत्र के गांव कटिया कम्मू निवासी मुजस्मिम पर 35 हजार रुपये, जलालाबाद के मोहल्ला नौसेरा निवासी आनंद गुप्ता पर दो मामलों में पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निगोही के जाने आलम पर 50 हजार रुपये, मोनू पर 50 हजार रुपये, गांव कुदिरना निवासी आसिफ पर 50 हजार, मोहल्ला अशफाक नगर निवासी शकील पर 50 हजार रुपये, मोहल्ला खेड़ा निवासी रिजवान पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
जलालाबाद के मुस्कान किराना स्टोर के प्रोपराइटर रामसुधार सिंह पर एक लाख 35 हजार रुपये, सदर बाजार क्षेत्र मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी अकील पर 40 हजार रुपये, चौक कोतवाली क्षेत्र राजीव पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र ने बताया कि जुर्माना न अदा करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें