शाहजहांपुर। सीबीएसई के हाईस्कूल की टर्म वन परीक्षा का परिणाम शनिवार सुबह जारी हो गया। जिले के 34 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने टर्म वन परीक्षा में प्रतिभाग किया था। प्रदर्शन के आधार पर उन्हें नंबर जारी किए हैं। टर्म वन परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी न करके स्कूलों को उपलब्ध कराया गया है। स्कूलों ने छात्र-छत्राओं को बुलाकर इसकी जानकारी दी गई।
डॉन एंड डोना कांवेंट में हाईस्कूल के 168 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें सभी परीक्षार्थी पास हो गए। छात्र कृष्णा पांडे कॉलेज टॉपर रहे। जबकि छात्र आरुष सक्सेना, इमाद उल हक, प्रियांश सक्सेना और छात्रा फराह टॉप पांच में शामिल हैं। जीएल कनौजिया स्कूल के 212 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। तक्षशिला पब्लिक स्कूल के 320, एसएसएमवी के 223, जीएलके पब्लिक स्कूल के 247, मारवाह मॉर्डन के 225, माधव राव सिंधिया के 189 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
रॉयन इंटरनेशल के 194, जीटीबीई एकेडमी के 182, रोजी पब्लिक स्कूल के 296, एलपीएस पब्लिक स्कूल के 113, सुदामा प्रसाद विद्यास्थली के 205, द सेक्रेड हार्ट के 352, केवी वन के 192 और केवी टू 257 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इसी तरह से अन्य स्कूलों के पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने टर्म वन परीक्षा दी।
टर्म वन परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि अभी यह आधा-अधूरा परिणाम है। टर्म-टू की परीक्षा के बाद आने वाला रिजल्ट ही पूर्ण माना जाएगा। टर्म वन और टर्म टू की परीक्षाओं के अंक जोड़े जाएंगे। बताया कि टर्म वन की परीक्षाओं को कराने व रिजल्ट जारी करने का उद्देश्य मात्र छात्र-छात्राओं की तैयारी का आकलन करना है।
यह प्रदर्शन दिलाएगा टर्म टू परीक्षा में अच्छे अंक
टर्म वन परीक्षाओं का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं को टर्म टू की परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में सहायक होंगे, लेकिन छात्र-छात्राओं को टर्म टू की परीक्षाओं भी पूरी तैयारी के साथ देनी होगी। इससे वे बेहतर नंबर प्राप्त कर सकें। दरअसल, दोनों ही परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल रिजल्ट बनाया जाएगा। जोकि छात्र-छात्राओं का भविष्य तय करेगा।