फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीफंटा से निकली बस में नेपाली यात्रियों से मारपीट

Sun, 13 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाग निकले मारपीट करने वाले, पुलिस को नहीं दी तहरीर
विज्ञापन

 गौरीफंटा से दिल्ली जा रही निजी बस में नेपाली यात्रियों से चार लोगों ने मारपीट की। यात्रियों ने एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन बाद में वह भी चकमा देकर भाग निकला। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

पुलिस और परिवहन अधिकारियों की मिलीभगत से कई निजी बसें नेपाल बार्डर से दिल्ली सहित देश के तमाम स्थानों के लिए मुसाफिरों को ढो रही हैं। रविवार शाम गौरीफंटा से दिल्ली जा रही ऐसी ही एक निजी बस में खुटार से चार लोग सवार हुए। गंगसरा में बस रुकने के बाद नेपाली यात्रियों और खुटार के बैठे युवकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इन लोगों ने नेपाली यात्रियों से मारपीट कर दी। पुवायां के लखपेड़ा बाग के पास यात्रियों के बीच फिर से मारपीट होने पर नेपाली यात्रियों ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। यात्री युवक को थाने लाने की बात करने लगे तो वह भी चकमा देकर भाग निकला। नेपाल के कैलाली निवासी रूम थापा, हरीशंकर थापा, विजय बहादुर थापा आदि ने बताया कि खुटार से बस में बैठे युवक शराब के नशे थे। रास्ते में उन्होंने महिला यात्रियों से अभद्रता कर दी, जिस कारण विवाद हो गया। कानूनी पचड़े से बचने के कारण उन लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें