फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बेहोश पोते को देखकर दादी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। बाजार सामान लेने जा रही किटुपा देवी (60) और उसके पांच साल के पोते को बाइक से टक्कर गई। इसके बाद पोता बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे सदमें में आई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर गांव बंधिया निवासी बाइक सवार युवक शमीमवुल्ला खां तिलहर बाजार से अपने गांव जा रहा था। मोहल्ला बाराहपत्थर निवासी सूरज मौर्य की वृद्ध मां किटुपा देवी पांच साल के पोते शिवा के साथ सामान लेने बाजार आ रही थीं। साईं मंदिर के समीप शमी की बाइक से दादी-पोते को टक्कर लग गई। इससे बच्चा बेहोश हो गया।
लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। दादी को ज्यादा चोट नहीं आई थी। बच्चे के होश में आने के बाद वृद्धा सदमे में आ गई और उनकी मौत हो गई। सूरज मौर्य ने बाइक चालक शमीमवुल्ला खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे मां की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें