फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बीमारी से परेशान युवती ने दी जान, दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Mon, 05 Feb 2024 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कांट थाना क्षेत्र के गांव मीरवैश्यपुर में 21 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक युवती कई दिनों से बीमार थी। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव मीरवैश्यपुर निवासी रामगोपाल की 21 वर्षीय बेटी सपना देवी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक युवक काफी दिन से बीमारी के चलते परेशान थी। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


खेती करने वाले रामगोपाल के परिवार के सभी सदस्य रविवार को खेत पर गए थे। बेटी सपना देवी घर में अकेली थी। उसने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को घर लौटे परिजन को कमरा बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो शव रस्सी के सहारे लटका था। शव को देखकर परिजन की चीख निकल गई। 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, मृतका काफी समय से बीमार चल रही थी। वह मानसिक रूप से परेशान भी थी। परिजन दवा के साथ झाड़-फूंक भी करा रहे थे। उपचार से राहत नहीं मिलने पर सपना ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें