फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एडीएम के चपरासी की बेटी ने खुद को गोली मारी, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Tue, 29 Aug 2023 04:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

नुसरतपुर बॉडीगांव निवासी युवती का दादी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्से में उसने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। युवती के पिता एडीएम के यहां चपरासी हैं।  
विज्ञापन
घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन के नुसरतपुर बॉडीगांव में मंगलवार को एक युवती ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि दादी से किसी बात पर कहासुनी होने के बाद युवती ने ऐसा कदम उठाया है। 

विज्ञापन


नुसरतपुर बॉडीगांव निवासी धमेंद्र कनौजिया एडीएम के यहां चपरासी हैं। उनकी 22 साल की बेटी अर्चना कन्नौजिया ने खुद गोली मार ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह झाड़ू लगाने के दौरान अर्चना की अपनी दादी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और लाइसेंसी बंदूक से कमर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनने पर घर में चीख-पुकार मच गई। 

ये भी पढ़ें- जनता से बोले वरुण गांधी: ऐसा न हो कि कोई जय श्रीराम बोले और आप उसे वोट दे दें; गांधी परिवार पर कही ये बात
विज्ञापन

 

विज्ञापन

परिजनों ने डॉयल 112 को सूचना देने के बाद दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने अस्पताल में पहुंचकर पूछताछ की। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें