फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
कीर्ति का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जैतीपुर। थाना क्षेत्र के छेदा पट्टी निवासी शिव कुमार की 12 वर्षीय बेटी कीर्ति अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र के बिहारीपुर नगरिया निवासी मौसा हरिपाल के यहां बृहस्पतिवार सुबह आई थी।
विज्ञापन

हरिपाल के यहां गंगा को वस्त्र पहनाने का कार्यक्रम था। ट्रैक्टर से सभी लोग रामगंगा नदी में स्नान के लिए पहुंचे। मौसेरे भाई राजीव ने बताया की सब साथ में स्नान कर रहे थे लेकिन कीर्ति अकेली ही गंगा में नहाने चली गई। जब वह डूबने लगी तो लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रोते-बिलखते कीर्ति के माता-पिता व रिश्तेदार शव को अपने गांव छेदा पट्टी ले गए। कीर्ति दो भाइयों में सबसे छोटी थी और कक्षा सातवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें