मीरानपुर कटरा-के हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की अप लाइन के ऊपर गर्डर रखती ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर शनिवार को अपलाइन के ऊपर दो गर्डर रखे गए। इस दौरान दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में काफी तेजी आई है।
शुक्रवार को अपलाइन के ऊपर दो गर्डर रखे गए थे। शनिवार को गर्डर रखे जाने के लिए रेलवे से शाम पांच से सात बजे के बीच दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कर रही कंपनी पीआरएल के जीएम टीके शर्मा ने बताया कि अब सिर्फ एक स्पैन के गर्डर रखे जाने बचे हैं। इन्हें 15 मार्च तक रख दिया जाएगा। कोशिश है कि 31 मार्च तक ओवरब्रिज की एक दिशा से यातायात शुरू कर दिया जाए। संवाद