फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में जीएफ कालेज ने बरेली कालेज को 6-0 से हराया

Wed, 16 Dec 2015 11:06 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर्महाविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में गांधी फैज-ए-आम कॉलेज ने बरेली कॉलेज बरेली को 6-0 से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की है। इस जीत में प्रशांत आजाद ने दो और मो. अलास, मो. अरशद, संजीव व पुनीत ने एक-एक गोल का योगदान दिया। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सैयद मुईनुद्दीन और सपा जिलाध्यक्ष और पालिका चेयरमैन तनवीर खां ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व खेले गए मैचों में गांधी फैज-ए-आम कॉलेज ने मुस्लिम डिग्री कॉलेज मुरादाबाद को 4-0 से हराया। अवनीश ने दो और संजीव व पुनीत ने एक-एक गोल किए। बरेली कॉलेज बरेली और रामपुर रजा डिग्री कॉलेज के बीच हुए मैच का फैसला टाई ब्रेकर के द्वारा हुआ। दोनों टीमें निर्धारित समय में एक-एक गोल से बराबरी पर रहीं। बरेली कॉलेज की ओर से मुकेश और रजा कॉलेज की ओर से मुजीब ने गोल किया। बाद में टाई ब्रेकर के द्वारा बरेली कॉलेज ने यह मैच 4-3 से जीता। विभिन्न मैचों में तकनीकी टेबल एवं अंपायरिंग का दायित्व मो. अनवर, किश्वर अली, मुशीर अहमद, मो. असलम, मो. इसहाक और मो. इमरान ने संभाला। कमेंट्री डां. जीए कादरी एवं डा. कामरान ने की। टूर्नामेंट में हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत आदि महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने ट्रायल मैच में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य डा. अकील अहमद ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हमारे देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता उनकी ऊर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल करने की है।
विज्ञापन

इस मौके पर विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक एसएस कॉलेज के प्राचार्य डा. अवनीश मिश्रा तथा विशेषज्ञ डा. बलवीर सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सैयद जुल्फिाकार, प्रबंधक मलिक अब्दुल वाहिद खां सहित डा. आफताब अख्तर, अच्छू खां, एलडी शुक्ला, खालिद अलवी, डा. रफीक अहमद जाबरी, डा. अब्दुल वहाब, डा. अनवर मसूद, डा. इशरत अल्ताफ,, डा. मुर्शिद हुसैन, डा. जमील अहमद, सैयद अनीस अहमद, डा. नसीमुश्शान खां, डा. मोहम्मद तैयब, डा. खलील अहमद, डा. नईमुद्दीन सिद्दीकी, डा. अब्दुल मोमिन, मोअज्जम खां, डा. अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।
इस टूर्नामेट में डा. सुहेल अख्तर नकवी, डा. अबुल हसनात, डा. मोहसिन हसन खां, डा. मोहम्मद अरशद खान, डा. आयशा जेबी, डा. मो. आसिफ खान, डा. मो. जमा खां, डा. मुशर्रफ  अली, डा. नसीम अख्तर, डा. तारिक़ खान, डा. रहबर अली, डा. अब्दुल मोहैमिन, डा. इमरान, डा. कहकशां, डा. शबाना साजिद, डा. अरशद अली, डा. दरख्शां बी, सैयद शहाब, मो. रिजवान का विशेष योगदान रहा। टूर्नामेंट की सफलता में हॉकी क्लब के कोच एवं अध्यक्ष डा. मोहम्मद तारिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन डा. मोहम्मद साजिद खान ने किया। आभार क्रीड़ा सचिव डा. फैयाज अहमद ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें