शाहजहांपुर में सोमवार को खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर किसानों की समस्यों को लेकर धरना पर बैठे भ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जनपद की चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने सहित अन्य कई मांगें दोहराते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर धरना दिया। बाद में संगठन के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद सिंह यादव ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राशि कृष्णा को डीएम और एसपी के नाम संबोधित ज्ञापन दिए।
ज्ञापन में विभिन्न गांवों में सार्वजनिक महत्व की जमीनों पर कब्जा करने वाले भू माफिया चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, चीनी मिलों से गत पेराई सत्र के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द किए जाने, धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का हस्तक्षेप रोकने, ददरौल ब्लॉक के कई गांवों में जर्जर हो चुकीं बिजली लाइनें बदले जाने, विभिन्न थानों में किसानों के खिलाफ दर्ज झूठे मामलों की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई करने आदि मांगों का उल्लेख है।
जिला प्रभारी शिशुपाल सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष क्रांति सिंह, बृजमोहन गौतम, संत कुमार मिश्रा, सौदान सिंह यादव आदि शामिल रहे। संवाद