जलालाबाद में बार संघ अध्यक्ष को सब्जी की माला पहनाते वरिष्ठ अधिवक्ता साथ मे बैठे मुंसिफ मजिस्ट्?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। बार संघ पदाधिकारियों ने बुधवार को साथी अधिवक्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई। इस दौरान मुंसिफ मजिस्ट्रेट को सब्जी की माला पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता लालाराम शर्मा, अवदेश श्रीवास्तव, रामप्रकाश यादव, राकेश श्रीवास्तव ने होली का त्योहार हंसी-ठिठोली का बताया।
मुंसिफ मजिस्ट्रेट ने कहा कि होली का त्योहार हम सभी को एकता और भाईचारे का संदेश देता है। संचालन अर्पित भामाशाह ने किया। बार संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव के अलावा प्रदीप श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, जितेंद्र मिश्रा, विनोद द्विवेदी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद