फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा की मंगलमूर्तियां गर्रा तट पर विसर्जित

Tue, 13 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
गणपति बप्पा की मंगलमूर्तियां गर्रा तट पर विसर्जित 
विज्ञापन
श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को शहर के दो स्थानों पर मंडप में बिराजे गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से कर दिया गया। सदर बाजार में महाराष्ट्र मराठा मंडल तथा चौक में उदासीन संगत अखाड़ा के तत्वावधान में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में मराठा युवाओं ने मटकी भी फोड़ीं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से लाला रामचरन लाल धर्मशाला में सजे मंडप से दोपहर बाद विसर्जन यात्रा शुरू की गई। महिलाओं और पुरुषाें ने गणपति महाराज की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद ढोलबाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई, जो सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, चारखंभा होते हुए गर्रा नदी के तट पर पहुंचीं, जहां गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ विघ्न विनाशक श्री गणेश महाराज की परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना हुई आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा के दौरान सदर बाजार क्षेत्र में जगह-जगह टांगी गईं मटकियां भी फोड़ी र्गइं। 
बैंड बाजे के साथ श्री गणेश जी, राधा-कृष्ण, श्रीराम दरबार, शिव-पार्वती, हनुमानजी, मां दुर्गा आदि आकर्षक झांकियां भी शोभायात्रा का केंद्र बिंदु बनीं। भक्त प्रसाद वितरित करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और फल वितरण कर स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजकों ने परंपरागत ढंग से अबीर-गुलाल से होली खेलकर खुशियां मनाईं। शोभायात्रा में अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिंदे, अनिल कदम, सर्जेराव घोरपड़े, चंद्रकांत माने, सागर शिंदे, नीरज वाजपेयी आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन

उधर, चौक स्थित उदासीन संगत अखाड़ा से भी गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। ढोलबाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा चारखंभा होते हुए गर्रा घाट पहुंची और वहां पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इस क्षेत्र में भी युवाओं ने मटकियां फोड़ीं। आयोजन में मनोज शर्मा, शानू शर्मा, राजाराम वर्मा, अरुण रस्तोगी, अर्पित कपूर, सुचित सेठ, वैभव गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अशोक मिश्रा, रमेश कश्यप, अंकुर कटियार, अजय कटियार, शैलेंद्र सिंह, तुषार कपूर, मोनू टुटेजा, सुधीर गुप्ता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें