फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद शुरू, आज से होगी पेराई

विज्ञापन
निगोही के जिंदपुरा गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तुलन कराता किसान। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डालमिया ग्रुप की गिरगिचा (निगोही) स्थित मिल में मंगलवार से और बिरला ग्रुप की रोजा मिल में बुधवार से नया पेराई सत्र शुरू होगा। इसे देखते दोनों मिलों ने अपने-अपने क्षेत्रों के क्रय केंद्रों को व्यवस्थित करा लिया है। निगोही मिल प्रबंधन ने अपने क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर गन्ना की खरीद सोमवार से शुरू करा दी, लेकिन रोजा मिल क्षेत्र के सेंटरों पर मंगलवार से गन्ना की तौल शुरू होगी। हालांकि, पहले दिन दोनों मिलों के कई केंद्र पूरी तरह से व्यवस्थित नहीं हो सके और जहां खरीद शुरू हुई, वहां गन्ना की आवक भी कम हुई।
विज्ञापन

निगोही। क्षेत्र में गन्ना क्रय केन्द्र संचालित होने से किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है, लेकिन क्रय केंद्रों पर किसानों की जरूरत के हिसाब से सुविधाएं मुकम्मल नहीं हो सकीं। क्षेत्र में भारी वर्षा से धान की फसल नष्ट होने से यहां के कृषक काफी परेशान थे। क्षेत्र के गांव संडा खास, जिंदपुरा आदि विभिन्न गांवों में 52 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
संडा खास क्रय केंद्र पर पहले दिन आठ सौ क्विंटल गन्ना तौल की पर्चियां जारी हुईं, लेकिन गांव हरपरा निवासी ज्ञान देबी, संडा खास के आशीष अवस्थी और संतोष कुमार के बमुश्किल 150 क्विंटल गन्ना की तौल हो सकी। जिंदपुरा केंद्र पर 1400 क्विंटल के विपरीत महज 175 क्विंटल गन्ना आया। गांव ऊनकलां निवासी शकीलउद्दीन का कहना है कि उनकी पर्ची पर गन्ना तौल हुई है, लेकिन विभाग जरूरत के हिसाब से पर्ची जारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

रौसर कोठी। अवध शुगर वर्क्स (रोजा चीनी मिल) ने अपने क्षेत्र के अधिकांश क्रय केंद्र गन्ना खरीद को तैयार कर लिए हैं, लेकिन उन पर अभी तौल शुरू नहीं हुई है। मिल के गन्ना प्रबंधक बृजेश शर्मा ने बताया कि मिल के 46 सेंटरों में 44 गन्ना खरीद के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं और वहां मंगलवार को सुबह दस बजे से गन्ना की खरीद शुरू करा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि बनतारा और हार गुडाइया के दो सेंटर अभी तैयार नहीं है, क्योंकि जिस जगह पर सेंटर लगाया जाता है, वहां अभी बारिश का पानी भरा हुआ है और उसके सूखने के बाद ही सेंटरों की शुरुआत की जाएगी। इस बीच, मिल गेट पर गन्ना पूजन के लिए गांव आटा बुजुर्ग निवासी संतराम की गन्ने से भरी ट्रॉली खड़ी कर ली गई है। मिल में पेराई सत्र बुधवार से शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें