शाहजहांपुर। गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुए गणेश उत्सव समापन की ओर है। शहर के चौक क्षेत्र और चिनौर समेत विभिन्न स्थानों से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल भक्तों ने रंग गुलाल उड़ाकर होली खेली और ढोल-नगाड़े की धुन पर नृत्य किया।
चौक में व्यापारी नेता पंकज वर्मा सर्राफ के आवास पर विराजे गणपति बप्पा को भक्तजनों ने रविवार को विदाई दी। इससे पहले हवन, पूजन और आरती की गई। दोपहर बाद पंकज वर्मा और उनके परिवार के सदस्यों ने बप्पा की मूर्ति को उठाकर रथ पर बिठाया। रथ और बैंड बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में सभी मराठा मंडल और चौक क्षेत्र के निवासी गणपति बप्पा मोरया अब के बरस तू जल्दी आ के जयघोष लगाते हुए, नाचते गाते चौक चारखम्भा से गर्रा घाट पर पहुंचे।
जहां पर विधिवत पूजन करने के बाद गणेश जी की मूर्ति को गर्रा नदी में विसर्जित कर विदाई ली गई। इस मौके पर संजय वर्मा, युवराज वर्मा, अनिल मराठा, पिंटू मराठा, शिवम मराठा, वंश कपूर, कुंवर वर्मा, अनुपम वर्मा, अखिल टंडन, अजय वर्मा, अमन वर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं चिनौर की मायाराम कॉलोनी निवासी शेरसिंह और कुसुमा सक्सेना के आवास से गणेश विसर्जन यात्रा निकली। जोकि विभिन्न मार्गों से होकर विसरात घाट पर पहुंची। जहां परिवारी जनों और भक्तों ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया। यात्राएं शामिल लोगों ने रंग - गुलाल से होली खेली। यात्रा में अंशुल, शालू, लवी, कृष्ण कुमार सक्सेना, शशि, अंजू, स्नेहा आदि शामिल रहे।