फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने बुग्गी में लदे खुला सरसों का तेल पकड़ा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मोहम्मदी रोड पर बुग्गी पर लोड खुले सरसों के तेल की जांच करते खाद्य सुरक्षा एवं औषध - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के अधिकारियों ने सोमवार को दोपहर गोपनीय सूचना के आधार पर मोहम्मदी मार्ग से एक तांगा बुग्गी चालक को 35 टिन खुला सरसों का तेल ले जाते पकड़ लिया। अधिकारियों ने तेल का नमूना लेने के साथ अगले आदेश तक उसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। इस बीच, त्योहारों के मद्देनजर खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने को शुरू किए विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न चीजों के सात नमूने सील किए हैं।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा के अनुसार खाद्य तेलों में मिलावट रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सरसों के तेल में अन्य खाद्य तेलों की ब्लैडिंग (सम्मिश्रण) करने के साथ खुली अवस्था में सरसों के तेल की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह आदेश गत वर्ष प्रभावी हो चुका है, लेकिन आज दोपहर को सूचना मिली कि एक तांगा बुग्गी चालक खुले सरसों के तेल से भरे पीपे लेकर मोहम्मदी रोड पर जा रहा है। इस पर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मोहम्मदी रोड पर छापा मारकर बताए गए तांगा बुग्गी को हथौड़ा रेलवे ओवरब्रिज के आगे पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर बुग्गी चालक ने बताया कि वह शहर के एक तेल कारोबारी के गोदाम से सरसों तेल लेकर मुकरमपुर स्थित एक किराना स्टोर जा रहा है। उसके पास से मिले कागजातों की जांच करने पर उनमेें सरसों का तेल आपूर्ति करने वाले कारोबारी के नाम का कोई उल्लेख नहीं मिला। अभिहीत अधिकारी के अनुसार तेल के पीपों पर कोई लेबल अथवा रेपर नहीं पाए जाने पर उसे प्रथमदृष्टया मिलावटी माना गया है। उन्होंने बताया कि तेल का नमूना लेकर जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। साथ ही जब्त तेल इस निर्देश के साथ किराना स्टोर की सुपुर्दगी में दिया है कि तेल के नमूने की जांच रिपोर्ट मिलने पर उसकी बिक्री पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी ने बताया कि त्योहारों पर खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए शुरू किए विशेष अभियान के तहत खुले सरसों के तेल की धरपकड़ के साथ खान-पान की अन्य चीजों के नमूने लेने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को शहर समेत तिलहर मेें विभिन्न दुकानों पर छापे मारकर वहां से खाद्य तेल के दो, बेसन का एक, चना दाल का एक, खोया का एक और एक अन्य नमूना मिल्क केक का लिया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें