फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई को बचाने में बालक की डूबकर मौत

विज्ञापन
मृतक अमित का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गड्ढे में भरे बारिश पानी में नहाते वक्त गहराई में जाकर डूब रहे चचेरे भाई को बचाने के लिए बालक ने जान की बाजी लगा दी। उसने चचेरे भाई को तो बचा लिया लेकिन खुद डूब गया। बाद में लोगों ने आकर बालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कलान कस्बे के रहने वाले मुलायम शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र अमित रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने चचेरे भाइयों सुधीर और विनीत पुत्र राकेश के साथ खेत पर गया था। वहां पर तीनों गड्ढे में भरे बरसात के पानी में नहाने लगे। गड्ढे की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण विनीत डूबने लगा। विनीत को डूबता देखकर अमित उसकी तरफ बढ़ा और हाथ पकड़कर उसे बाहर निकालने लगा। विनीत को तो उसने बाहर निकाल दिया लेकिन खुद गड्ढे में डूब गया।
शोरशराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने अमित को तलाशना शुरू किया। किसी ने परिजनों को सूचना दे दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे और अमित को ढूंढ़ा। अमित को पानी से निकालकर परिजन एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमित तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें