शाहजहांपुर जिले में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से बृहस्पतिवार से निशुल्क राशन वितरण शुरू कर दिया गया। 28 फरवरी तक राशन वितरण होगा। जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को नौ किलो गेहूं, 21 किलो चावल और पांच किलो बाजरा वितरित किया जाएगा।
गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं, तीन किलो चावल व एक किलो बाजरा दिया जाएगा। कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण की सुविधा पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी मान्य रहेगी। जिन कार्डधारकों का किन्हीं कारणों से अंगूठा नहीं लग पाता है, उन्हें मोबाइल ओटीपी वैरीफिकेशन के माध्यम से भी खाद्यान्न दिया जाएगा।