फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी दुकान से अनाज लेने पर नहीं मिलेगा चना और रिफाइंड ऑयल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार ने भले ही प्रधानमंत्री गरीब खाद्यान्न कल्याण योजना के तहत राशन कार्डधारकों को मुफ्त अनाज के दोहरे वितरण के साथ चना, दाल, रिफाइंड तेल, नमक आदि बांटने की शुरुआत कर दी हो, जनपद में चना की आवक कम होने से शहर मेें राशन की दुकानों पर वितरण थमा हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि, ग्रामीण क्षेत्र में कुछ दुकानदारों ने अनाज बांटना शुरू कर दिया है और बाकी वस्तुएं बाद में देने की व्यवस्था की है। इस बीच, राशन पोर्टेबिलिटी सेवा लेने वाले जो कार्डधारक दूसरी दुकानों से अनाज ले रहे हैं, उन्हें बाद में अपने मोहल्ले की दुकान पर चना, दाल, रिफाइंड आदि चीजे नहीं मिल पाएंगी। अधिकारियों के अनुसार जिस दुकान पर कार्डधारक बायोमेट्रिक अंगूठा निशान देंगे, वहीं से उन्हें अनाज समेत सभी वस्तुएं सुलभ हो सकेंगी, अन्य दुकान से नहीं।
जनपद मेें राशन की 1400 सरकारी दुकानें हैं और उनमें 219 दुकानें नगरीय क्षेत्र की शामिल हैं। इन दुकानों से पांच लाख, 76 हजार, 585 कार्डधारक जुड़े हैं। इनमें अंत्योदय श्रेणी के 37841 परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रति कार्ड 35 किलो मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। पात्र गृहस्थी परिवारों को शासन से निर्धारित सस्ती दरों पर पांच किलो प्रति यूनिट अनाज वितरण होता रहा, लेकिन अब इन परिवारों को अनाज की दोहरी मात्रा दी जाएगी। इनमें से तमाम कार्डधारकों ने मोहल्ले के कोटेदार की वितरण मेें मनमानी, समय से दुकान नहीं खुलने, पता बदलने आदि कई कारणों से पोर्टेबिलिटी सुविधा ले रखी है।
विज्ञापन

इधर, वितरण के लिए चना की पर्याप्त आवक नहीं होने पर गोदामों से उसका उठान नहीं हुआ तो कोटेदारों को भी अपनी दुकानें बंद रखने का एक बहाना मिल गया। इस बीच, तमाम कार्डधारकों ने इस उम्मीद में दूसरी दुकानों से अपने हिस्से का राशन ले लिया कि बाकी चीजें क्षेत्र की उचित दर दुकान से बाद में लेंगे, लेकिन ऐसा करना संभव नहीं होगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी वस्तुएं लेने के लिए कार्डधारक कुछ दिन प्रतीक्षा करें तो अच्छा होगा, अन्यथा बाद मेें दो दुकानों से अलग-अलग वस्तुएं प्राप्त करना तकनीकी कारणों से किसी दशा में संभव नहीं होगा।
सभी उचित दर दुुकानों की बायोमैट्रिक मशीनें विभाग के पोर्टल से जुड़ी हैं। इसलिए एक दुकान पर अंगूठा निशान लगाने के बाद दूसरी दुकान की मशीन कार्डधारक का अंगूठा निशान स्वीकार नहीं करेगी। वितरण के लिए रिफाइंड तेल और नमक आ गया है, लेकिन चना आवंटन की जितनी मांग शासन को भेजी गई, उसकी तुलना में अभी आवक कम हुई है। चना प्राप्त होते ही सभी दुकानों पर इन सारी वस्तुओं का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-ओम हरि उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें