फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता के चयन के लिए आज दोपहर होगी लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता का चयन करने के लिए पार्टी स्तर पर बुधवार को दोपहर टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में दोपहर 12 बजे लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए प्रांतीय नेतृत्व द्वारा परीक्षा प्रभारी नियुक्त किए गए कांग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां आएंगे। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार परीक्षा की प्रश्नावली कांग्रेस के इतिहास और सांगठनिक गतिविधियों पर आधारित होगी।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस खेमा हर मोर्चे पर मजबूत किलेबंदी करना चाहता है। पाटी कोई भी हो, चुनाव में प्रवक्ता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसीलिए कांग्रेस मीडिया के जरिए जनता तक बेहतर तरीके से अपनी बात पहुंचाने के लिए अब नए तरीके से प्रवक्ता का चयन करेगी। इसके लिए जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, उसे ऐसे पदाधिकारियों के लिए पूरा करना कठिन होगा, जो अतीत में अन्य दलों से जुड़े रहने के बाद हाल के वर्षों में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता के अनुसार अभी तक पार्टी में जिला प्रवक्ता पद पर मुजीबउररहमान खां और राकेश मिश्रा समय-समय पर नियुक्त रहे, लेकिन इस पद के लिए पार्टी के ऐसे पुराने कार्यकर्ताओं को खोजने का प्रयास किया जा रहा है, जो विपक्षियों को उनके दुष्प्रचार का तार्किक और सही तरीके से जवाब दे सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता कार्यकर्ताओं को अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए कई सुझाव देंगे। जिला सचिव फुरकान अहमद कुरैैशी ने बताया कि परीक्षा की सूचना पार्टी के सोशल मीडिया ग्रुप पर दे दी गई है ताकि जो भी कार्यकर्ता चाहे, वह स्वेच्छा से परीक्षा में शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें