फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसों में चार घायल, पिता-पुत्री की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हाे गए। उन्हें सीएचसी पर लाया गया, लेकिन वहां एक किशोरी और उसके पिता की हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक ढाबे के पास बाइक में किसी वाहन की टक्कर लगने से बंथरा गांव के राजकुमार और उनकी पुत्री अनन्या घायल हो गए। मोहल्ला नजमिया तलैया निवासी आसिफ घर से पैदल बाजार जाते वक्त पीछे से आई बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए तो विद्युत उपकेंद्र के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार कांट क्षेत्र के गांव पड़ैंचा निवासी रामवीर और उनकी पत्नी माया देवी घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें