शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के मियापुर बिलंदपुर गद्दीपुर निवासी 90 वर्षीय चोखेलाल की बुधवार शाम सरौरा चौराहा पर बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह साइकिल से पुवायां राशन कार्ड बनवाने के लिए गए थे। वापसी में सौरा चौराहा पर बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे को देख भीड़ लग गई। अस्पताल ले जाने से पूर्व उनकी मौत हो गई। उनके पास मिले आधार कार्ड के जरिये उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि चोखेलाल मजदूरी कर गुजरबसर करते थे। उनकी कोई संतान नहीं है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद