फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में गोमती का जलस्तर बढ़ने से डूबने लगीं फसलें

विज्ञापन
पुवायां के गुटैया के पास गोमती के पानी से डूबी फसलें। संवाद - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र में कई वर्षों से सूखी पड़ी गोमती नदी में इस बार अच्छी बारिश होने के कारण बुधवार से जलधारा शुरूहो गई थी। बृहस्पतिवार तक लगातार गोमती नदी में पानी बढ़ने के कारण आसपास की फसलें डूबने लगी हैं। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत जनपद से निकलने वाली गोमती नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होता चला गया था। कई वर्षों से गोमती में सिर्फ बरसात के दिनों में ही पानी दिखाई देता था, लेकिन जलधार बिल्कुल बंद हो गई थी। इस बार अच्छी बारिश होने के कारण बुधवार से गोमती की जलधारा पहले जैसी बहने लगी है। इससे क्षेत्र के लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार सुबह तक गोमती नदी में पानी बहुत बढ़ गया। इससे आसपास के खेतों में खड़ी फसलें डूबने लगी हैं। इससे आसपास खेती करने वाले किसानों को नुकसान होने की चिंता सताने लगी है। लोगों का कहना है कि लोग नदी किनारे तक खेती करने लगे थे। इसीलिए इस बार पानी ज्यादा होने के कारण किसानों को नुकसान होने की आशंका सता रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें