पुवायां में इलेक्ट्रिक एसी बस में समर्थकों के साथ एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। शाहजहांपुर नगर निगम की ओर से संचालित की जा रही पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों का जिला मुख्यालय से पुवायां, बंडा खुटार तक संचालन शुरू हो गया है। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ इलेक्ट्रिक बसों की पूजा अर्चना की और उनको रवाना किया।
उन्होंने बस से राजीव चौक तक की यात्रा भी की। इस दौरान एमएलसी ने अपने पास से 25 टिकट खरीद कर यात्रियों को दिए। एमएलसी ने कहा कि इलेक्ट्रिक एसी बसों के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। भीषण गर्मी में एसी बसों के संचालन से लोगों को राहत मिलेगी।
दस मौके पर एमएलसी ने समर्थकों को मिठाई खिलाई। लक्ष्मण गुप्ता, अनिल कटियार, मदनपाल, रवि गुप्ता, विकास शुक्ला, राजा नंदा, अनूप गुप्ता, विक्की श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।