फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रोजा और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्र के मोहम्मदी रोड के सल्लिया भट्ठे के पास से नकब लगाकर चोरी और डकैती करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शनिवार की रात करीब 12 बजे क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, मोबाइल समेत अलग-अलग जिलों चोरी किए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गैंग का सरगना सल्लू उर्फ बाटा निवासी गांव मस्जिद नगला थाना मिर्जापुर, मगरूर निवासी गांव इस्लामनगर पंखा खेड़ा निवासी थाना मदनापुर, ताहिर निवासी गांव इस्लामनगर प्रभा खेड़ा थाना मदनापुर और जिला बदायूूं के थाना कादरचौक के पीछे रहने वाला अब्दुल जाहिद व इसी थाना क्षेत्र के गांव कादर खेड़ा शामिल हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रात के समय गांव सल्लिया के किसी घर में डकैती की योजना बना रहे थे। थाना पुवायां गांव गंगसरा में एक सराफा की दुकान में भी नकब लगाकर चोरी की थी। हरदोई, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, और कासगंज में कई चोरी की घटनाएं की हैं। इसके बारे में पुलिस संबंधित जिलों की पुलिस से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

रोजा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें न्यायलय में पेश किया जाएगा। कार चोरी की है या फिर गैंग के किसी सदस्य की है इसकी भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें