जलालाबाद। बिहारी जी वाटिका में रविवार से शुरू हुए संत सम्मेलन व प्रवचन कार्यक्रम से पहले संत और विद्वानों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के नलवाली गली स्थित ठाकुरद्वारा से शुरू हुई।
रामताल रोड, सदर बाजार, कटरा फर्रुखाबाद होकर कार्यक्रम स्थल बिहारी जी वाटिका पहुंची। जहां भूमि व गणेश पूजन का कार्यक्रम हुआ। शोभायात्रा में वृंदावन से आए सोअहम महामंडल के अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज, राजघाट से आये ज्ञानानंद महाराज, काशी के स्वामी सुबोध स्वरूप महाराज, हरिद्वार के नारायणानंद महाराज, उज्जैन के स्वामी प्रज्ञानंद, रोहतक के प्रणवानंद महाराज आदि शामिल रहे। इस दौरान चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, नीटू गुप्ता, विश्वास गुप्ता, रमेश गुप्ता, विष्णु चंद्र गुप्ता, सुनैना गुप्ता, गीता गुप्ता, सपना गुप्ता, संतोषी गुप्ता के अलावा सोअहम महामंडल के प्रमोद गुप्ता, निखिल गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, विमल गुप्ता, किरनेश सिंह, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।