फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, घरेलू सामान जला

विज्ञापन
अल्हागंज क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर मंगोला में घर में लगी आग से जला सामान । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
अल्हागंज। चूल्हे से निकली चिंगारी से बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे घर में आग लग गई। आग से घरेलू सामान के साथ ही 25 हजार रुपये जलकर राख हो गए। घरवालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम ज्ञानपुर मंगोला निवासी वेदपाल की पत्नी फूलन देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को चूल्हे पर खाना बनाया था। रात करीब दो बजे उसकी बहू कीर्ति की आंख खुली तो चारों ओर धुआं दिखाई दिया। फूलन देवी ने परिजन को जगाया। पड़ोसियों ने आग पर पानी डालकर बुझाया। आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया था।
फूलनदेवी के मुताबिक संदूक में रखे 25 हजार रुपये और कागजात भी जल गए हैं। आग लगने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। ग्राम प्रधान कल्याण शंखवार ने लेखपाल खुशबू गंगवार को सूचना दी। लेखपाल खुशबू गंगवार ने मौका का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि रुपये जलने की बात संदिग्ध लग रही है। नुकसान की रिपोर्ट अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें