फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: रोजा रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, मचा हड़कंप

Thu, 25 Jan 2024 11:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मालगाड़ी में कोयला भरा था। मालगाड़ी लखनऊ से बरेली दिशा की तरफ जा रही थी। एक वैगन से धुआं उठता देखा उसे यार्ड में रोका गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाई। 
विज्ञापन
रोजा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से बरेली की तरफ जा रही मालगाड़ी के वैगन में बुधवार की रात आग लग गई। मालगाड़ी में कोयला भरा हुआ था। घटना से हड़कंप मच गया। धुआं देखकर दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे रोजा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई। मालगाड़ी में कोयला भरा था। मालगाड़ी लखनऊ से बरेली दिशा की तरफ जा रही थी।  गाड़ी को यार्ड में रोका गया।  सूचना आने के बाद दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। 

इस बीच ओएचई लाइन को बंद कराया गया। एक फायर टेंडर खत्म होने के बाद दूसरे को बुलाया गया। इसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका है।  एफएसओ बीडी पटेल ने बताया कि 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें