फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गैर पंजीकृत मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, दवाएं सीज

Thu, 25 Jan 2024 03:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर जांच करतीं औष​धि निरीक्षक शालिनी मित्रा। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। औषधि विभाग की टीम ने अवैध रूप से चलाए जा रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर में मिली दवाई को सीज कर दिया। तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे।
विज्ञापन


गोपनीय सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली मंडल संदीप मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा एवं राजेश कुमार ने पुलिस के साथ सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कहलिया में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर गांव आदमपुर दक्षिणी निवासी रामतीर्थ संचालित कर रहा था। मेडिकल स्टोर से 80 हजार रुपये कीमत की एलोपैथिक दवाओं को सीज किया गया। तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए। औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने एवं विवेचना पूर्ण होने के बाद दोषी के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें