आंगनबाड़ी वर्कर को नियुक्त पत्र प्रदान करते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत्र: सूचना विभा
- फोटो : पुलिस।
शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।
मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 38 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 45 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आज से उनके जीवन का एक नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है। अब तक ये सभी लोग कार्य की बातें दूसरों से करते थे, पर अब ये स्वयं सेवा और सहयोग की भूमिका में आ गए हैं।
मंत्री ने कहा कि सेवा का उद्देश्य केवल नौकरी करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना है। सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्र, डीपीओ अरविंद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।