फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्रिकेट में कॅरिअर बनाने के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एनटीआई में ​प्र​शिक्षण में गेंदबाजी करता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खेल विभाग की ओर से क्रिकेट के प्रशिक्षण में युवा पसीना बहाकर कॅरियर बनाने के लिए जुटे हैं। इसमें 95 खिलाड़ी रोजाना ही अभ्यास करते हैं। कुछ खिलाड़ी प्रशिक्षित होने के बाद ट्रॉयल देने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति की ओर से जनपद में कई खेलाें के प्रशिक्षण कैंप संचालित हैं। इनमें अधिकतर में 40 से 50 खिलाड़ी ही शामिल होते हैं, लेकिन क्रिकेट को लेकर युवाओं में दीवानगी है। क्रिकेट के कैंप में 95 खिलाड़ियों ने अपना आवेदन किया है। संख्या अधिक होने के कारण एनटीआई में कोच इरफान खान रोजाना अभ्यास कराते हैं।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि क्रिकेट के कैंप में युवाओं को अपना कॅरिअर नजर आ रहा। आईपीएल को देखते हुए युवा तैयारी कर रहे हैं। हथौड़ा, लोदीपुर, रोजा, रौसर, बरतारा समेत कई स्थानों से युवा खेलने आते हैं।
विज्ञापन



इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
क्रिकेट के प्रशिक्षण कैंप में कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। महिला खिलाड़ी शबनम ने राज्य स्तर के ट्रॉयल तक का सफर तय किया। वह कानपुर में ट्रॉयल देने जाएगी। इसी तरह शुभ अग्निहोत्री का ट्र्रॉयल का रिजल्ट आना शेष है। नितिन और सुमित दास का मंडल का ट्राॅयल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें