शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में एक बरातघर में मंगलवार की रात डांस के दौरान युवकों ने युवतियों पर अश्लील टिप्पणी कर दी, जिससे दो पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई।
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में बरात में डीजे पर डांस करने और युवतियों पर अश्लील टिप्पणी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। उनमें जमकर मारपीट हुई। इससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। घटना में दूल्हे की बहन समेत कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मंगलवार को रात साढ़े दस बजे बरेली जिले के थाना बिथरी चैनपुर के गांव से बरात आई थी। मीरानपुर कटरा में रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित बरातघर में इंतजाम किया गया था। यहां लगे डीजे पर दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। तभी कुछ युवक भी डांस करने आ गए।
आरोप है कि युवकों ने युवतियों पर अश्लील टिप्पणी कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दूल्हे की बहन समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी जुगलकिशोर पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।