फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार से अभद्रता के बाद हिरासत में लिए गए किसान नेता

विज्ञापन
तिलहर थाने पर पुलिस से नोकझोंक करते किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान । सं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। बिना अनुमति मंडी गेट पर किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू करने जा रहे खेतिहर किसान मजदूर संगठन (अराजनैतिक) के नेताओं से ज्ञापन लेने पहुंची तहसीलदार तृप्ति गुप्ता से नेताओं ने अभद्रता कर दी। इस पर नाराज एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंच गए। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस तीन किसान नेताओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर मंडी गेट पर किसानों की समस्याओं को लेकर खेतिहर किसान मजदूर संगठन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान अपने कुछ साथियों के साथ बैनर और तंबू लगाकर आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे थे। सूचना पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने तहसीलदार तृप्ति गुप्ता को मंडी गेट पर किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका ज्ञापन लेने के लिए भेज दिया। तहसीलदार तृप्ति गुप्ता जब मंडी गेट पहुंची तो किसान नेताओं की उनसे कहासुनी होने लगी।
यह सूचना तहसीलदार ने एसडीएम को दी। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय थाना प्रभारी रविंद्र सिंह और पुलिस बल के साथ मंडी गेट पर पहुंचे उन्होंने तहसीलदार से अभद्रता किए जाने पर नाराजगी जताते हुए धारा 144 के दौरान बिना अनुमति के आंदोलन किए जाने पर आपत्ति जताई। किसान नेता उग्र होने लगे तो एसडीएम के निर्देश पर पुलिस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान, यूनियन के ब्लॉक कटरा खुदागंज अध्यक्ष रामनिवास और तिलहर अध्यक्ष चंदन सिंह को थाने ले आई। थाने आने पर किसान नेता सुधीर सिंह चौहान एक दरोगा से भिड़ गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया तीनों किसान नेताओं के खिलाफ दफा 151 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है और सभी को एसडीएम कोर्ट भेजा जा रहा है। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि किसान नेताओं ने तहसीलदार से अभद्रता की इसलिए पुलिस की रिपोर्ट आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने बताया कि वह एसडीएम के निर्देश पर किसानों से ज्ञापन लेने गई थी लेकिन किसान नेता अभद्रता पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें