फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में किसान की हत्या: गन्ने के खेत में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, गले में कसा था धोती का फंदा

Sun, 17 Sep 2023 03:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक किसान का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले में धोती का फंदा कसा हुआ था। आशंका है कि गला घोंटकर किसान की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में गांव बरौरा निवासी जगन्नाथ (60) की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह शनिवार दोपहर बकरी चराने गए थे। देर शाम तक उनके न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने गए मृतक के पुत्र मुकेश को बकरियां घर आती दिखाई दीं, लेकिन उसके पिता का कोई अता पता नहीं था। 

विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से तलाश की गई। तेरा गांव की ओर जाने वाले रास्ते के समीप स्थित प्रेमपाल के गन्ने के खेत में देर रात जगन्नाथ उर्फ जागन का शव देखा गया। शरीर पर चोटों के निशान सहित हाथ और गर्दन पर मृतक की पहनी हुई धोती का फंदा लगा था। 

ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि मारपीट करने के बाद गला घोंट कर जगन्नाथ की  हत्या की गई है। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने मौका मुआयना किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें