फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: शाहजहांपुर में बिगड़ा मौसम... आफत बनी बारिश, बिजली गिरने से किसान की मौत

Sat, 02 Mar 2024 04:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली। गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में शनिवार को बेमौसम बारिश आफत बनकर बरसी। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव अतरी निजामपुर में बारिश के दौरान शनिवार को सुबह आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया। बिजली गिरने से गांव निवासी किसान अमन सिंह (45) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


अमन सिंह खेत में झोपड़ी डालकर फसल की रखवाली करते थे। सुबह बारिश शुरू होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिर गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बारिश से शहर में सड़कों का बुरा हाल
बारिश के कारण शहर में खोदी हुई सड़कों का बुरा हाल हो गया। वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बहादुरगंज पचराहा से निशात रोड की रही। इसको कुछ दिन पहले ही सीवर लाइन की खोदाई के लिए खोदा गया था। 

सीवर लाइन बिछाने के बाद मिट्टी डालकर गड्ढों को भर दिया गया। जोकि बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो गई और फिसलन बढ़ गई। इस रोड से निकलने वाले वाहन और राहगीर गिरते पड़ते रहे। इसी तरह से रोडवेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग वाली रोड समेत दूसरी सड़कों का भी यही हाल रहा। 

शनिवार सुबह तक मौसम विभाग ने 1.2 एमएम बारिश दर्ज की है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसलों को नुकसान होने का संभावना है। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान शुक्रवार को 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें