फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
शाहजहांपुर के पुराने जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन करते डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोएशिन के सदस्? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर स्थानीय शाखा के सदस्यों ने प्रभार भत्ता बढ़ाए जाने, पदनाम परिवर्तित किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मांगों को दोहराया। एसोसिएशन ने चेताया कि यदि मांगों को अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो पांच दिसंबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिए जाएंगे। इसके बाद 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जेडी बंसल एवं जिला मंत्री डॉ. सुभाष चंद्र कनौजिया के नेतृत्व में फार्मासिस्ट संवर्ग के कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान हुई एक सभा में संरक्षक डॉ. आशीष भदौरिया ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत फार्मासिस्टों की उपेक्षा की जा रही है। उन्हें कार्य के अनुरूप सुविधाएं एवं वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रभार भत्ता बढ़ाने, पद नाम परिवर्तित करने, औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार दिए जाने, उप केंद्रों व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी/बैचलर फार्मेसी को शामिल किए जाने, पदों के सृजन के मानक में संशोधन करने की मांग की।
इसके बाद सभी ने सीएमओ डा. एसपी गौतम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मांगों को लेकर पांच से आठ नवंबर तक काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। 9 से 16 दिसंबर तक 2 घंटे का कार्य बहिष्कार होगा। 17 से 19 नवंबर तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। इसमें आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी। इसके बाद 20 दिसंबर से फार्मासिस्ट संवर्ग के समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर डॉ. अजय नागर, डॉ. मोहम्मद अली, डॉ. मोहम्मद मुजाहिद, डॉ. लईक अहमद, डॉ. एसवी सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें