फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, समाजसेवी और साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
पुवायां में खालसा फेडरेशन के अध्यक्ष को सम्मानित करते अतिथि और आयोजक - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसेवक शुक्ल के जन्मोत्सव पर रविवार रात गांधी पार्क सभागार में सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुभारंभ पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती की पूजा कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता ने समारोह में जनपद के 16 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, 14 साहित्यकारों और चार समाजसेवियों को सम्मानित किया। रक्तदान शिविरों का आयोजन कर ब्लड बैंक को रक्त की व्यवस्था कराने के लिए खालसा फेडरेशन के अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह गोल्डी को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक राजीव कुमार राजे, गोपाल अग्निहोत्री, शिवा शुक्ला, अमन मिश्रा आदि ने समाजसेवियों को सम्मानित किया। इससे पूर्व हरदोई, लखीमपुर, बरेली, सीतापुर से आए कवियों ने कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के देश को आजाद कराने में योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें