फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रा गुट की जिला इकाई में सभी नगरों को मिला प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दु - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने बृहस्पतिवार को 52 सदस्यीय नवगठित जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें जनपद के सभी नगरों और उनसे जुड़ी बाजार इकाइयों के व्यापारियों को प्रतिनिधित्व देकर संगठन में संतुलन और सामंजस्य बनाने का प्रयास किया है। जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के आवास पर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में घोषित नई कार्यकारिणी में 16 संगठन मंत्री, 14 उपाध्यक्ष, 13 जिला मंत्री व चार कार्यकारिणी सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

नई जिला कार्यकारिणी में रामचंद्र सिंघल संरक्षक, नाजिम खां जिला महामंत्री, नीरज गुप्ता कोषाध्यक्ष, धर्मपाल रैना, जितेंद्र वर्मा, मुकेश गुप्ता, सुखदेव सिंह, रतन स्वरूप सक्सेना, राज नारायण गुप्ता, फिरासत अली, अभिषेक गुप्ता, रमेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, अजीत सराफ, उमाशंकर गुप्ता, ऋषि कपूर व पुरुषोत्तम गुप्ता उपाध्यक्ष, हरिओम अग्रवाल, सुल्तान अहमद खां , अनिरुद्घ गुप्ता, राकेश गुप्ता, मोहम्मद इरशाद, राजन चोपडा, राजेंद्र कुमार सक्सेना, निरंकार सिंह लूथरा, हरि नारायण गुप्ता, प्रेम कुमार पांडेय, नंद किशोर दीक्षित, प्रमोद कुमार गुप्ता ओर जसवीर सिंह होरा मंत्री बनाए गए।
सुभाष गुप्ता, विनीत गुप्ता, संदीप चावला, ललित बत्रा, मो. सलीम, संजीव गुप्ता, उदय अग्रवाल, राजेंद्र पाल सिंह गोल्डी, नीलू मिश्रा, अजय ओमर, शाहनूर खां, सोम गुप्ता, संतोष महेंद्रू, अरविंद अग्रवाल, आमिर सुहेल व विभू गुप्ता को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। मोहम्मद रफी मीडिया प्रभारी और अजमल खां, आशीष वर्मा, नरेंद्र गुप्ता व मोहम्मद नाजिर कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। नए पदाधिकारियों का व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दुआ ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के गठन में जिले के सभी नगरों और कस्बों के कारोबारियों की हिस्सेदारी देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें