फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टेंडर व वर्कऑर्डर के बाद भी गलियों का निर्माण नहीं, प्रदर्शन

Wed, 08 Jan 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
वार्ड 30 जलालनगर बाहर चुंगी के गली का निर्माण न होने से बनी जलभराव की ​स्थिति। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टेंडर होने के बाद भी ठेकेदार ने गली को बनाने का कार्य शुरू नहीं किया। इससे नाराज वार्ड 30 जलालनगर बाहर चुंगी के निवासियों ने नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद के पति छंगेलाल राठौर के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने बताया कि वार्ड की तीन गलियों के निर्माण को टेंडर हुए हैं। ठेकेदारों को वर्क आर्डर भी मिल गया है। टेंडर होने वाली गलियों में शांतिपुरम कॉलोनी में देवी दीन के मकान से शाहबाज नगर रोड तक, साहित्यपुरम कॉलोनी में रघुराज सिंह के मकान से मनोज के मकान तक और सैनिक कॉलोनी की रोड शामिल है। इनका निर्माण न होने के कारण गलियों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है।
छंगेलाल ने कहा कि यदि शीघ्र कार्य शुरू न हुआ तो वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को शिकायती पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही मोहल्ले व श्यामतगंत गौटिया स्थित मोक्षधाम में खंभों समेत एलईडी लाइट लगवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सचिन सैनी, शैलेंद्र सक्सेना, राधेश्याम राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें