फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना : एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक को संबोधित करते एएसपी संजीव कुमार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने कहा कि साइबर अपराध के प्रति आमजनमानस को जागरुक करना प्रमुख प्राथमिकताओं में एक है। इसके लिए सभी को जागरुक करें।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में साइबर अपराध सुरक्षा के संबंध में साइबर सुरक्षा कार्यशाला में एसपी देहात ने बताया कि शाहजहांपुर पुलिस की साइबर सेल द्वारा साइबर अपराध से आमजनमानस को सुरक्षा प्रदान करने व साइबर अपराध के प्रति जागरुक करने के लिए साइबर क्राइम जागरूकता दिवस प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को मनाया जाता है।
इसके अंतर्गत जनपद के पुलिस टीमों साइबर क्राइम से संबंधित होने वाले अपराध के प्रति आम जनता, छात्र-छात्राओं एवं प्रमुख स्थानों आदि पर जनता से मुखातिब होकर व पंफलेटस बांटकर जागरूक किया जाता है। जनता की साइबर संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक थाना पर साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना एवं साइबर सुरक्षा टीम का गठन किया गया है। इस मौके पर सीओ सिटी सरवणन टी. साइबर सेल प्रभारीनीरज सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें