फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन दल ने हटवाया नालियों के ऊपर का अतिक्रमण

विज्ञापन
मोहल्ला दिलाजाक में नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सड़क किनारे नाले-नालियों के ऊपर रखी दुकानों को मंगलवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल हटवा दिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक कैंट में सड़क के किनारे नाले-नालियों के ऊपर अवैध रुप से दुकानें बना रखी हैं। जिसकी वजह से नाले-नालियों की सफाई नहीं हो पाती और आए दिन जलभराव हो जाता है। इसका संज्ञान लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार वर्मा की ओर से पहले सभी दुकानदारों को नालियों के ऊपर से दुकाने हटाने के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
दुकानदारों के अतिक्रमण न हटाने व जलभराव की समस्या को ध्यान में रखकर मंगलवार को नगर निगम की टीम मोहल्ल दिलाजाक कैंट पहुंची और सड़क के किनारे नाले- नालियों पर अवैध रूप से बनी दुकानों व अन्य अतिक्रमण को हटवाया। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस मौके पर प्रर्वतन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया व क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नाला निर्माण का किया निरीक्षण
सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता ने मंगलवार को पुत्तूलाल चैराहे से हरदोई रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन नाला के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नाला निर्माण के कार्य को समय से पूरा कराने के साथ ही लोगों द्वारा करे गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें