फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में हटाया गया अतिक्रमण, व्यापारियों से नोकझोंक

विज्ञापन
तिलहर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। शासन के निर्देश पर एसडीएम राशि कृष्णा के नेतृत्व में सोमवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानों के आगे नाले पर नगर पालिका द्वारा डाले गए स्लैब तोड़ने पर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की। अधिकारियों और व्यापारियों में कई जगह नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सुबह बारिश होने के कारण अभियान दोपहर डेढ़ बजे भक्सी तिराहे से शुरू हुआ। एसडीएम, सीओ अरविंद कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा, थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने पुलिस बल के साथ अभियान शुरू किया। तिराहे के पास रखे खोखों को सबसे पहले हटाया गया। इसके बाद नगरपालिका के नाले को खोलने की कवायद शुरू हुई। नगर पालिका ने नाले पर सीमेंट के स्लैब डालकर व्यापारियों के निकलने का रास्ता बनाया था। इसे बुलडोजर से तोड़ने पर व्यापारियों ने विरोध दर्ज किया।
ईओ सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुरूप बगैर भेदभाव अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नालों पर स्लैब हटाने के बाद व्यापारी वहां पर लोहे का जाल डलवा सकते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश गुप्ता उर्फ रिंकू ने कहा कि स्लैब तोड़ने की जगह दुकान पर आवागमन के लिए स्थान देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें