एसडीओ सदर पद पर तैनात अनिल रावत के साथ मारपीट के मामले में राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के आह्वान पर निगम के सभी अभियंता सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नियमित कार्यों से विरत रहे। साथ ही अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना देकर सभा की गई। मारपीट के आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई न होने से विद्युत निगम के कार्मचारी रोष में हैं।
शाहजहांपुर में विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में कार्यरत एसडीओ सदर से मारपीट मामले में विद्युत निगम के अभियंताओं ने गुरुवार से कार्य बहिष्कार की शुरुआत कर दी है। मामले में दो दिन तक धरना देने के बावजूद मारपीट के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने के विरोध में अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया।
विज्ञापन
एसडीओ सदर पद पर तैनात अनिल रावत के साथ हुई मारपीट के मामले में राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के आह्वान पर निगम के सभी अभियंता सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नियमित कार्यों से विरत रहे। साथ ही अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना देकर सभा की। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक बरेली जोन के अंतर्गत सभी जिलों (पीलीभीत, बदायूं व बरेली) के अभियंताओं ने गिरफ्तारी न होने के कारण काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार भाजपा के गुरगवां मंडल उपाध्यक्ष विमल गुप्ता के खिलाफ एसडीओ से मारपीट की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज है। भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से विद्युत निगम के कार्मचारी रोष में हैं।