फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की काउंसलिंग कर रुचि के अनुसार दिया जाएगा विषय

विज्ञापन
शाहजहांपुर का आर्य महिला महाविद्यालय का मुख्यद्वार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के आर्य महिला डिगी कॉलेज में बीए में 1060 छात्राओं का प्रवेश होने की व्यवस्था है। इसके अलावा स्ववित्त पोषित के तहत बीएससी, बीकॉम, एमए अंग्रेजी आदि में भी सीटों की व्यवस्था है। छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए कमेटी भी कॉलेज प्रशासन ने बना दी है। छात्राओं की काउंसलिंग कर उन्हें उनकी रुचि के अनुसार विषय दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के एकमात्र महिला महाविद्यालय में नगर की छात्राओं के अलावा ग्रामीण इलाकों की लड़कियां भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती हैं। प्राचार्य सुनीता जैसल ने बताया कि कॉलेज में बीए में 1060 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस में बीएससी में 340, बीकॉम में 160, एमए अंग्रेजी में 160, एमए समाजशास्त्र में 160, एमए अर्थशास्त्र में 60, एमकॉम में 60, एमएससी में 30 और बीकॉम फाइनेंशियल में 60 सीटें हैं। छात्राओं के प्रवेश के लिए कॉलेज में तैयारियां शुरू हो गई। एडमिशन फार्म देने, जमा करने और फीस जमा करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, जिससे छात्राओं को दिक्कत न हो।
विषयों की दिक्कत दूर करेगा मार्गदर्शन दल
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं के विषयों को लेकर काउंसलिंग करने के लिए मार्गदर्शन दल का गठन किया गया। छात्राओं की शिक्षा के स्तर व रुचि को देखते हुए विषयों को लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

1984 में रखी गई थी कॉलेज की नींव
आर्य महिला डिग्री कॉलेज की नींव 1984 में रखी गई थी। छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए समर्पित कॉलेज में रोजगारपरक शिक्षा भी दी जाती है। प्राचार्य डॉ. सुनीता जैसल बताती हैं कि बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए समेत कई विषयों के अलावा पीजी डिप्लोमा इन ऑफिस मैनेजमेंट भी संचालित हो रहे हैं। छात्राओं के हुनर को विकसित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता, वाद-विवाद, खेलकूद प्रतियोगिता व ज्वलंत विषयों पर सेमिनार का आयोजन होता है।
छात्राओं ने पाया ऊंचा मुकाम
लड़कियों की शिक्षा के लिए समर्पित कॉलेज की छात्राओं ने ऊंचा मुकाम पाया है। अधिकतर छात्राएं शिक्षिका बनीं हैं। डॉ. शक्ति दीक्षित, डॉ. रुचि द्विवेदी, अर्चना श्रीवास्तव, कंचन मिश्रा, शैलजा मिश्रा, निकहत परवीन, दपिंदर कौर आदि ने शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। कॉलेज की छात्राएं वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी बनीं हैं।
छात्राओं के प्रवेश को लेकर सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। कॉलेज में प्रवेश के लिए पर्याप्त सीटें हैं, जिस पर आसानी से प्रवेश हो सकेगा। प्रवेश प्रक्रिया के लिए पूरे कॉलेज को जिम्मेदारी बांट दी गई। किसी छात्रा को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। डॉ. सुनीता जैसल, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें