फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पाती बंदरों को पकड़ने की कवायद शुरू, 250 छोड़े जा चुके जंगल में

विज्ञापन
पिंजरे में कैद बंदर - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहरवासियों को बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह में करीब 250 बंदरों को पकड़कर जंगल में छुड़वाया जा सका है। इसके लिए 95 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से ठेका किया गया है।
विज्ञापन

शहर में बंदरों की संख्या और उनका उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही ऐसा कोई मोहल्ला हो जहां पर बंदरों का आतंक न हो। मोहल्ला बहादुरगंज, कटिया टोला, खिरनीबाग, साउथ सिटी, चौक मंडी, रंगमहला आदि में बंदर दिनभर मकानों की छत पर कूदते-फांदते देखे जा सकते हैं। लोगों के घरों में भी घुस जाते हैं और खाने-पीने का सामान उठाते तथा फैलाते हैं। बंदरों के आतंक से परेशान लोगों की शिकायतें नगर निगम पहुंचती हैं और उनको पकड़वाने की मांग की जाती है। जिस पर नगर निगम ने बंदरों को पकड़वाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए 95 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से मथुरा के एक व्यक्ति को ठेका दिया है। जोकि बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने का काम कर रहा है।
नगर निगम के क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन कुमार ने बताया ने कि बंदरों को पकड़ने काम शुरू करवा दिया है। पिछले एक सप्ताह में करीब 250 बंदरों को पकड़ा जा चुका है। पकड़े गए बंदरों को वन विभाग के सहयोग से जंगलों में छुड़वाया जाता है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, जब तक लोगों को बंदरों के उत्पात से छुटकारा नहीं मिल जाता। बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा निवासी शाहरुख को ठेका दिया गया है। वह एक बंदर पकड़ने के एवज में 95 रुपये लेगा।
विज्ञापन

पिंजड़ों में रखना पड़ता है खाना-पीना
शाहरुख अल्वी ने बताया कि पिंजड़ों के माध्यम से बंदर पकड़े जाते हैं। उनको पकड़ने के लिए पहले लालच देना पड़ता है। जिस स्थान पर बंदरों को पकड़ना है, वहां पर जगह-जगह पिंजड़े रखे जाते हैं। इन पिंजड़ों में खाने-पीने का सामान भी रखते हैं। जिसको देखकर बंदर पिंजड़े के अंदर आ जाते हैं। तभी पिंजड़ा बंद कर देते हैं। इस तरह से बंदर पकड़ में आ जाते हैं, फिर उन्हें वन विभाग के सहयोग से जंगलों में छोड़ दिया जाता है। बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजड़े वह अपने साथ लेकर आए हैं। इनमें छोटे-बड़े दोनों ही साइज के पिंजड़े हैं।
आज रेलवे स्टेशन और साउथ सिटी में पकड़े जाएंगे बंदर
शाहरुख के मुताबिक नगर निगम की ओर से बंदरों को पकड़वाने का कार्य बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। रेलवे स्टेशन के आसपास तथा साउथ सिटी में बंदर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें