फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में भाई की हत्या: जालिम सिंह के लिए बड़ा भाई बना जल्लाद, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Fri, 01 Sep 2023 01:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। शराब पीने के बाद बड़े भाई ने वारदात को अंजाम दिया। उसने छोटे भाई पर चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन
जालिम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद युवक ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बंडा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर गोटिया निवासी दुर्जन सिंह के पांच बेटे हैं। बृहस्पतिवार रात सबसे छोटे बेटे जालिम सिंह ( 26) को उसके मंझले बेटे बालवीर ने चाकू से गोद दिया। देर शाम को शराब पीने के बाद दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। 

ये भी पढ़ेंमां के सामने बेटी की हत्या: पहले बच्ची को गोद में लेकर बैठा रहा सनकी युवक, लोगों ने घेरा तो पटककर मार डाला
विज्ञापन


दोनों भाइयों में आए दिन विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार रात शराब पीने के बाद दोनों भाई फिर भिड़ गए थे। इस बीच जटायु उर्फ बालवीर ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जालिम सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। 

विज्ञापन

पुलिस को सुबह मिली सूचना 

घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन घायल को लेकर बंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह  बंडा पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। 

जालिम सिंह की पत्नी सोनी देवी और तीन बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें