गांव वालों को लग रहा था कि पुलिस बाइक सवार को आगे ले जाकर छोड़ देगी। पत्थर लगने से पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। चालक को भी चोट आई है। हालांकि चालक ने गाड़ी को तेजी से भगा लिया। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि आक्रोश के चलते कुछ लोग सड़क पर आ गए थे। उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया है।