फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात पुलिस से भिड़ने वाले स्कूटी सवार का निरस्त होगा ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के पास बेतरतीब स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद मामले में 23 हजार का चालान करने के बाद अब ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त करने की तैयारी चल रही है। यातायात पुलिस ने एआरटीओ से पत्राचार किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रोडवेज बस अड्डे के पास दो स्कूटी सवार यातायात पुलिस से भिड़ गए थे। हंगामा होने पर यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह, टीएसआई विनय पांडेय पहुंचे, तब भी स्कूटी सवार शांत नहीं हुए। इसके बाद सीओ यातायात शुभम वर्मा भी पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। युवक सीओ से भी उलझने लगा।
यातायात पुलिस ने एक स्कूटी चालक का दस हजार व दूसरे का 13 हजार का चालान किया था। पुलिस को एक स्कूटी संचालक का डीएल भी मिल गया था। चालान के बाद अब डीएल भी निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यातायात निरीक्षक के अनुसार, डीएल निरस्त करने के लिए एआरटीओ से पत्राचार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें